फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   tourist back in kashmir aftar masiive flood in srinagar

धरती के स्वर्ग में पर्यटकों की चहलकदमी फिर से शुरू

Sun, 01 Feb 2015 08:41 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
 tourist back in kashmir aftar masiive flood in srinagar

धरती का स्वर्ग कहलाने वाले कश्मीर में पिछले साल बाढ़ की भीषण त्रासदी से जीवन भले ही पटरी से उतर गया था, लेकिन अब वहां सब कुछ पटरी पर आ रहा है।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त-सचिव शैलेन्द्र कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया कि वहां बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ था, यह बात सही है।
विज्ञापन


लेकिन बाढ़ की त्रासदी कुछ ही इलाकों में आई थी, लेकिन पर्यटक समझते हैं कि पूरा राज्य इससे प्रभावित था। वहां श्रीनगर और आसपास के इलाके में ही बाढ़ का प्रभाव था जबकि गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, लेह-लद्दाख में कोई दिक्कत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके मुताबिक श्रीनगर के इलाके में ही बाढ़ से करीब एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। लेकिन अब प्राथमिकता से काम चल रहा है ताकि ढांचागत सुविधाओं का नए सिरे से निर्माण तेजी से हो सके।


इसी का असर है कि डेढ़-दो महीने में ही होटलों और टैक्सियों का आंशिक संचालन शुरू हो गया। अब तो स्थिति सामान्य हो चुकी है।

पर्यटन सचिव के मुताबिक वहां स्थिति सामान्य हो चुकी है, इसका सबसे बड़ा प्रमाण है कि बालीवुड के सलमान खान, करीना कपूर और कैटरीना कैफ जैसे मशहूर कलाकार इन दिनों कश्मीर में शूटिंग कर रहे हैं। यदि थोड़ी भी गड़बड़ी होती तो ये लोग नहीं जाते।

उन्होंने बताया कि पिछले साल अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर में पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह से तबाह रहा लेकिन इस साल जनवरी से स्थिति सुधरने लगी और 14 जनवरी के बाद तो स्थिति पहले की तरह हो गई है। इसलिए पर्र्र्र्यटकों को अब पहले की तरह घूमने का आनंद मिलेगा। इसके प्रचार-प्रसार के लिए राज्य सरकार देश भर में अभियान चलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed