फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   through facebook 9 lakh people ard doing business

फेसबुक से 9 लाख लोग कर रहे ये काम

Tue, 01 Jul 2014 06:42 PM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 06:42 PM IST
विज्ञापन
through facebook 9 lakh people ard doing business

फेसबुक भारत में सिर्फ दोस्तों या परिवारों को आपस में जोड़े रखने का साधन मात्र ही नहीं है बल्कि छोटे व मंझोले स्तर के बिजनेस के लिए भी भारत में यह बढ़िया प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


पीटीआई के मुताबिक फेसबुक यूजर्स की संख्या के मामले में भारतीय 100 मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स के साथ दूसरे नंबर पर है, लेकिन साथ ही नौ लाख से ज्यादा एसएमबी (छोटे व मंझोले बिजनेस) भी फेसबुक के जरिए ऑपरेट हो रहे हैं।

विज्ञापन

मोबाइल के जरिए 8 करोड़ लोग फेसबुक पर

through facebook 9 lakh people ard doing business

फेसबुक की सीओओ शेरिल सेंडबर्ग ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा, ‘पूरी दुनिया में करीब 3 करोड़ एसएमबी अपने ग्राहकों व निवेशकों तक पहुंचने के लिए फेसबुक को प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।

इनमें से 9 लाख से ज्यादा भारत में हैं। यह सच में अद्भुत है। लोगों और छोटे उद्योगों को आपस में जोड़ना।’ सेंडबर्ग गूगल में ग्लोबल ऑनलाइन सेल्स व ऑपरेशंस की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

उन्होंने आगे बताया कि भारत में 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स में से करीब 84 मिलियन मोबाइल के जरिए फेसबुक से जुड़े रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed