फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   these things will be expensive from 1 october

आज से ये सब चीजें हो जाएंगी महंगी

Tue, 01 Oct 2013 08:15 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Oct 2013 08:15 AM IST
विज्ञापन
these things will be expensive from 1 october

महंगाई को आपकी जेब काटने के नए-नए रास्ते मिल रहे हैं। एक अक्टूबर से हो रहे कई बदलाव महंगाई की आग में घी का काम करेंगे। महंगाई की नई मार का असर त्योहारों की खुशियों पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन


रुपए की कमजोरी ने ऑटोमोबाइल से लेकर कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियों को त्योहारी छूट देने के बजाय कीमतों में बढ़ोतरी पर मजबूर कर दिया है। मंगलवार से जेब पर भारी कुछ अहम बदलावों पर एक नजर:
विज्ञापन


महंगाई बढ़ाएगा रेल भाड़ा
रेल भाड़ा 1 अक्टूबर से 15 फीसदी बढ़ जाएगा। रेलवे ने सभी वस्तुओं की ढुलाई पर 15 फीसदी की दर से व्यस्त मौसम शुल्क लगाने का फैसला किया है।

इस तरह 1 अक्टूबर 2013 से 1 जून, 2014 के दौरान रेल भाड़े की दरें 15 फीसदी ज्यादा रहेंगी।

हालांकि, कंटेनर और ऑटोमोबाइल ढुलाई को इस वृद्धि से अलग रखा गया है। लेकिन कमर तोड़ महंगाई की मार रेलवे के इस फैसले से और बढ़ेगी।

महंगी होगी सपनों की कार
रुपए की गिरावट और बढ़ती लागत को देखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियां कारों के दाम बढ़ा रही हैं। करीब 4,000 रुपए से लेकर 20,000 रुपए तक बढ़ी ह्यूंदे कारों की नई कीमतें एक अक्टूबर से लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिंद्रा एंड महिंद्रा की कारें और कॉमर्शियल वाहन भी 6,000 से 20,000 रुपए महंगे होने जा रहे हैं। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की बढ़ी कीमतें अक्टूबर के पहले सप्ताह से लागू होनी हैं।


बढ़ेगा क्रेडिट कार्ड का ब्याज

एचडीएफसी बैंक अब क्रेडिट कार्ड के कर्ज पर हर महीने 3.25 फीसदी की दर से ब्याज लेगा। पहले यह दर 3.05 और 3.15 फीसदी थी।

केनरा बैंक का एसएमएस भी महंगा

अब केनरा बैंक का एसएमएस अलर्ट भी ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ेगा। बैंक 1 अक्टूबर से एसएमएस अलर्ट भेजने के लिए ग्राहकों से 60 रुपए सालाना शुल्क वसूलेगा। कई सरकारी बैंक पहले ही इस सेवा के लिए शुल्क ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed