फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   these are the main reasons of falling prices of crude oil

कच्चे तेल की गिरती कीमत के ये हैं 3 प्रमुख कारण

Wed, 14 Jan 2015 04:32 PM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
these are the main reasons of falling prices of crude oil

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। कच्चे तेल की वेस्ट टेक्सेस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) वैरायटी की कीमत 50 डॉलर से भी कम हो गई है, वहीं दूसरी ओर ब्रेंट वैरायटी के कच्चे तेल की कीमत भी 51 डॉलर पर आ गई है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि जून 2014 में ब्रेंट वैरायटी के कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर थी, जिसमें पिछले सिर्फ 7 महीनों में ही 55% की तेज गिरावट देखने को मिली है।

7 जनवरी 2014 को डब्ल्यूटीआई वैरायटी के कच्चे तेल की कीमत करीब 92 डॉलर प्रति बैरल थी और ब्रेंट वैरायटी की कीमत करीब 108 डॉलर प्रति बैरल थी। 7 जनवरी 2015 तक यह कीमतें गिरकर 50 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गई हैं।
विज्ञापन


रुपए के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत 12 जनवरी को घटकर 2850.66 रुपए प्रति बैरल हो गई, जबकि 9 जनवरी को 2955.26 रुपये प्रति बैरल थी।

आए दिन कच्चे तेल में हो रही इस गिरावट से हर किसी के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर यह गिरावट आ क्यों रही है। इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिका, रूस और ओपेक देश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में कच्चे तेल का उत्पादन

these are the main reasons of falling prices of crude oil

कच्चे तेल की गिरती कीमतों के लिए शेख और शेल ही जिम्मेदार हैं। यहां शेख से मतलब ओपेक देशों से है और शेल से मतलब अमेरिका से है, जहां पर शेल की खोज हुई है। माना जा रहा है कि जब तक शेख और शेल की लड़ाई चलेगी, तब तक ये कीमतें गिरती ही रहेंगी।

कभी कच्चे तेल का आयात करने वाला अमेरिका अब निर्यात करने लगा है। इसने भी कच्चे तेल की कीमतों को काफी कम कर दिया है। कुछ समय पहले अमेरिका करीब 3 मिलियन बैरल कच्चे तेल का रोजाना आयात करता था, लेकिन अब अमेरिका निर्यात की मुद्रा में आ गया है।

माना जा रहा है कि 2015 के अंत तक अमेरिका रोजाना 1 मिलियन बैरल कच्चे तेल का निर्यात करने लगेगा। 2009 में अमेरिका में कच्चे तेल का उत्पादन 5.35 मिलियन बैरल प्रतिदिन था, जो पिछले 6 सालों में 2014 तक बढ़कर 9.05 मिलियन डॉलर प्रतिदिन हो गया है।

रूस भी है एक वजह

these are the main reasons of falling prices of crude oil

रूस दुनिया में सबसे अधिक कच्चे तेल का उत्पादन करने वाला देश है। रूस की इकोनॉमी का 70 फीसदी हिस्सा कच्चे तेल से ही आता है। कच्चे तेल की गिरती कीमतों की वजह से रूस की करंसी रूबल भी आए दिन गिरती जा रही है, जिससे इकोनॉमी को बहुत नुकसान हो रहा है।

रूस के वित्त मंत्री एंटन सिलोनोव ने बुधवार को ही कहा है कि अगर कच्चे तेल की कीमतों का औसत 50 डॉलर प्रति बैरल रहा तो अगले साल के बजट में रूस को 3 खरब रूबल (करीब 45.6 अरब डॉलर) का नुकसान होगा।

ऐसे में अपनी इकोनॉमी को वित्तीय संकट से बचाने के लिए रूस अधिक तेल का उत्पादन कर रहा है, जो बाजार में कच्चे तेल की मात्रा को और अधिक बढ़ा रहा है। इसके कारण से भी कच्चे तेल की कीमत में और अधिक गिरावट देखने को मिल रही है।

ओपेक देश भी हैं कारण

these are the main reasons of falling prices of crude oil

ओपेक देशों पर कच्चे तेल के उत्पादन को लेकर कोई भी प्रतिबंध नहीं है। वह जितना चाहें उतना कच्चा तेल निकाल सकते हैं। हाल ही में एक मीटिंग में ओपेक देशों से कच्चे तेल के उत्पादन पर सीमा तय करने की बात भी कही गई थी, लेकिन ओपेक देशों ने ऐसा करने से मना कर दिया।

आपको बता दें कि इस समय बाजार में पहले ही कच्चे तेल की अधिकता हो गई है और ऐसे में अगर ओपेक देश कच्चे तेल के उत्पादन पर कोई नियंत्रण नहीं करते हैं तो इससे कच्चे तेल की कीमत और अधिक गिरने के आसार हैं।

अधिक उत्पादन करना है मजबूरी

these are the main reasons of falling prices of crude oil

ओपेक देशों और रूस के अधिक कच्चा तेल उत्पादन करने की वजह से भले ही इसकी कीमत में और गिरावट आए, लेकिन इन देशों के पास कच्चा तेल ही कमाई का प्रमुख रास्ता है।

ऐसे में तेल की कीमतें गिरने से पहले ही उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ रहा है और अगर अब वो इसके उत्पादन को कम करते हैं तो इससे उन्हें और अधिक नुकसान होगा।

अपने नुकसान को पूरा करने के लिए इन देशों को और अधिक कच्चे तेल का उत्पादन करना होगा, ताकि अपने नुकसान की भरपाई कर सकें। हालांकि, इसकी वजह से कीमतें और अधिक गिर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed