फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   there would be law to change businesses in sez

सेज में मिल सकती है कारोबार बदलने की छूट

Sat, 29 Dec 2012 10:20 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 29 Dec 2012 10:20 AM IST
विज्ञापन
there would be law to change businesses in sez

विशेष आर्थिक क्षेत्रों (सेज) में निवेशकों के भरोसे को जगाने के लिए सरकार इसके नियमों को अधिक लचीला बनाने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


उद्योग जगत को उम्मीद है कि सरकार सेज के आकार में रियायत के अलावा स्थित इकाइयों को मूल कारोबार में असफल रहने के बाद अन्य कारोबार शुरू करने की छूट भी दे सकती है। इस बारे में औद्योगिक संगठनों और वाणिज्य मंत्रालय के बीच कई बार बातचीत हो चुकी है लेकिन फिलहाल मामला वित्त मंत्रालय में अटका है।
विज्ञापन


सेज मामलों के विशेषज्ञ और एसोचैम की सेज टॉस्क फोर्स से जुड़े हितेंद्र मेहता का कहना है कि विशेष आर्थिक क्षेत्रों को आकर्षक बनाने के लिए सरकार को कई नीतिगत बदलाव करने की जरूरत है। अभी सेज के भीतर स्थित इकाइयों को मूल कारोबार में नाकाम होने की स्थिति में कोई दूसरा कारोबार शुरू करने की छूट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद की जा रही है कि सेज के नए दिशानिर्देशों में सरकार इस मामले में कुछ छूट दे सकती है। मेहता का कहना है कि सेज से जुड़े प्रावधानों को अधिक लचीला बनाने की आवश्यकता है।

हाल ही में वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने एक महीने के अंदर सेज के नए दिशानिर्देश जारी होने की उम्मीद जताई थी। मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed