{"_id":"ad92f260-1627-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"there-will-be-new-cars-in-the-market-in-festive-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों के मौसम में बाजार में छा जाएंगी नई कारें","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
त्योहारों के मौसम में बाजार में छा जाएंगी नई कारें
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 15 Oct 2012 10:30 AM IST
विज्ञापन
इस सप्ताह छह नई कारें बाजार में पेश होंगी, क्योंकि मंगलवार से नवरात्र के साथ शुरू हो रहे त्योहारी सीजन पर कार कंपनियों की पैनी नजर है। पेश होने वाली कारों में मारुति की ऑल्टो 800, टाटा मोटर्स की इंडिगो मांजा क्लब क्लास और सफारी सट्रॉम, महिंद्रा सांगयोंग की रेक्सटॉन और फोर्ड फिगो का नया वर्जन शामिल है।
होंडा कार्स इंडिया 18 अक्तूबर को अपनी कॉम्पैक्ट कार ब्रियो की ऑटोमेटिक वर्जन पेश करेगी। इसके बाद इसी महीने कंपनी अपनी मिड साइज सेडान सिटी की सीएनजी वर्जन भी पेश करेगी।
जनरल मोटर्स अपनी छोटी कार स्पार्क के नए वर्जन को बाजार में पेश करेगी और नवंबर के आखिर तक यह अपनी नई हैचबैक कार सेल यू-वीए को बाजार में पेश करेगी। त्योहारी सीजन में कारों की बिक्री पर मारुति सुजुकी इंडिया के सीओओ (मार्केटिंग) मयंक पारीक ने कहा कि उत्सव के दौरान कारों की बिक्री बढ़ती है और यह साल इसका अपवाद नहीं होगा।
विज्ञापन
नई ऑल्टो के लिए बीते सप्ताह तक 6,500 बुकिंग हो गई थी और लांच होने तक यह संख्या 10,000 पार कर जाएगी। ह्यूंदे को भी उत्सव सीजन में बिक्री बढ़ने का भरोसा है। ह्यूंदे मोटर इंडिया लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (नेशनल सेल्स एंड मार्केटिंग) राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि ह्यूंदे की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी होगी, क्योंकि हम ग्राहकों की हितों का खास ध्यान रख रहे हैं।