फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   the truth of low air fare offers

सस्ती हवाई टिकटों की जानिए क्या है हकीकत?

Thu, 31 Dec 2015 06:50 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
the truth of low air fare offers

हाल ही में विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने नए साल के मौके पर न्यू ईयर सेल शुरू की थी। इसके तहत मात्र 716 रुपए में हवाई टिकट का ऑफर दिया जा रहा था।

विज्ञापन


यह स्कीम 28 दिसंबर से 31 दिसंबर के लिए शुरू हुई, जिसके तहत 716 रुपए के न्यूनतम किराए पर 15 जनवरी 2016 से 12 अप्रैल 2016 तक यात्रा की जाने की पेशकश दी गई।
विज्ञापन


जब भी कभी इस तरह की सस्ते किराए वाले ऑफर आते हैं तो लोग हवाई यात्रा के टिकट बुक करने लगते हैं। लेकिन जब वो टिकट बुक करते हैं तो पता चलता है कि उनके अकाउंट से ऑफर में बताए जा रहे किराए से कहीं अधिक रकम काट ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, कई बार ये टिकट बिना किसी टैक्स को जोड़े दिए जाते हैं, जिसके चलते जब आप टिकट खरीदते हैं तो आपको टिकट के साथ साथ सभी टैक्स भी देने पड़ते हैं। इन सब टैक्स के कारण टिकट महंगी हो जाती है।

इस उदाहरण से समझें

the truth of low air fare offers

अगर स्पाइसजेट के इस 716 रुपए के ऑफर की ही बात करें तो आपको पहले ये देखना चाहिए कि यह ऑफर बेस फेयर या सभी टैक्स के बाद लगने वाला किराया है।

इस स्कीम में 716 रुपए बेस फेयर पर कंपनी ने ये ऑफर दिया है। जब आप टिकट बुक कराते हैं तो 716 रुपए के बेसफेयर के अलावा आपको कई अन्य टैक्स और फीस देनी होती हैं, जिसके चलते आपका टिकट महंगा हो जाता है।

716 रुपए के इस टिकट के लिए आपको 50 रुपए क्यूट फीस, 149 रुपए पैसेंजर सर्विस फीस, 429 रुपए यूजर डेवलपमेंट फीस और 44 रुपए का सरकारी सर्विस टैक्स भी देना होता है। इस तरह कुल मिलाकर आपको 716 रुपए के टिकट के लिए 1388 रुपए का भुगतान करना होता है।

शर्तों का ध्यान रखना जरूरी

the truth of low air fare offers

इस तरह के कई ऑफर सिर्फ ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए होते हैं। कई ऐसे ऑफर होते हैं जिनमें की जाने वाली पेशकश रिटर्न टिकट के लिए होती है। ऐसे में आपको पहले उसी कंपनी से गंतव्य तक जाने की टिकट करवानी पड़ती है, जिसके बाद ऑफर का लाभ मिलता है।

ऑफर में यात्रा के दौरान अपने साथ रखने वाले सामान को लेकर भी शर्तें हो सकती हैं। इन शर्तों में अपने साथ ले जाए जाने वाले सामान का अलग से किराया देना होता है।

इस तरह कभी भी टिकट कराने से पहले कंपनी के ऑफर में दी गई शर्तों को सही से पढ़ लें, भले ही वह टिकट आप ऑफर के तहत करा रहे हों या फिर बिना किसी ऑफर के।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed