फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   The new Alto k10 to give big challenge in small car market

छोटी कारों के बाजार में बड़ी चुनौती देगी नई अल्टो के10

Mon, 27 Oct 2014 01:09 AM IST
उमेश्वर कुमार/नई दिल्ली
उमेश्वर कुमार/नई दिल्ली Updated Mon, 27 Oct 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
The new Alto k10 to give big challenge in small car market

अगले माह बाजार में पेश होने वाली मारुति की छोटी कार अल्टो के10 बिल्कुल नए अवतार में होगी। यूथफूल लुक वाली इस छोटी कार में ऑटोमेटिक गियर शिफ्ट का वर्जन भी है जिसपर कंपनी ने अपना दांव खेला है। कार की पोजिशनिंग शहरी यूथ के लिए की गई है जो कम कीमत की छोटी कार में लग्जरी की चाहत रखता है। अमर उजाला के उमेश्वर कुमार ने इस कार की टेस्ट ड्राइव मैदानी और पहाड़ी इलाकों में की। पेश है एक संक्षिप्त रिपोर्ट:

विज्ञापन


नाम पुराना, काम नया
मारुति की छोटी कारों में ब्रांड अल्टो शुरू से ही सफल कार रही है। सितंबर 2000 में पहली बार लांच होने के बाद से अल्टो के कई वर्जन आए और सभी को ग्राहकों ने पसंद किया। फिलहाल मारुति का अल्टो 800 बनाना जारी है, तो इसने अल्टो के10 को बिल्कुल नए अवतार में पेश किया है। खासियत यह है कि जेन की तरह यह कार पूरी तरह बदली नहीं गई है। अल्टो की आत्मा और बॉडी लुक, दोनों इस कार में मौजूद हैं।
विज्ञापन


माइलेज
एआरएआई के अनुसार टेस्ट कंडीशन में यह कार प्रति लीटर पेट्रोल 24.07 किलोमीटर की माइलेज देती है जो पिछली अल्टो के10 से करीब 15 फीसदी अधिक है। कार का सीएनजी वेरिएंट प्रति किलो 32.26 किलोमीटर की माइलेज देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो गियर का सुख
शहरी क्षेत्र की भीड़ भरी ट्रैफिक में आसान ड्राइविंग के लिए ऑटो गियर शिफ्ट (एजीएस) ट्रांशमिशन के वर्जन भी हैं। कंपनी का दावा है कि ऑटो ट्रांशमिशन मोड की ड्राइविंग में भी माइलेज में कोई कमी नहीं आती। एजीएस का विकल्प सिर्फ वीएक्सआई मॉडल में है। एजीएस वाली यह देश की सबसे सस्ती कार होगी। इस कार के बाद अन्य कंपनियां भी एजीएस वाली छोटी कार के बाजार में अपने विकल्प पेश करेंगी।

इंजन
इसमें 998 सीसी का के-नेक्सट इंजन लगा है जो पूरी तरह एल्युमीनियम का होने के कारण हल्का है। 6000 आरपीएम पर 68पीएस का पावर देता है और इसका अधिकतम टॉर्क यानी खींचने की शक्ति 3500 आरपीएम पर 90एनएम है।


सुरक्षा और सुविधाएं
वीएक्सआई और वीएक्सआई प्लस मॉडल में फ्रंट पावर विंडो, सेंट्रल डोर लॉकिंग, ऑडियो सिस्टम हैं।

नया लुक
कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर में फ्री फ्लोविंग कर्व पर खास ध्यान दिया गया है। कार के इंटीरियर को स्पेशियस लुक के साथ के साथ प्रीमियम टच वाला बनाया गया है। डुअल टोन टेक्सचर से लुक को प्रीमियम किया गया है। पिछली अल्टो के10 से यह 15 एमएम ऊंची होने के साथ 15 एमएम चौड़ी भी है। कार की लंबाई पिछली से 75एमएम कम है लेकिन यह कमी इंजन के हिस्से में ही समाहित कर दिया गया है जिससे भीतर की जगह में कमी न होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed