{"_id":"2219752119d504e48b34a342117430a1","slug":"the-impact-of-the-economic-reform-agenda-sensex-nifty-at-record-high","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकार के वादे सुनकर सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सरकार के वादे सुनकर सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, बनाया रिकॉर्ड
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Jun 2014 06:26 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक विकास को गति देने और सुधार को आगे बढ़ाने को मोदी सरकार के प्रमुख एजेंडे में शामिल किये जाने का असर सोमवार को शेयर बाजार में नजर आया। निवेशकों की लिवाली के बल पर शेयर बाजार नये स्तर को छूने के साथ ही ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।
विज्ञापन
सोमवार को कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 25644.77 अंक और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 7673.70 के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बाद में सेंसेक्स 183.75 अंक की बढ़त के साथ 25580.21 अंक पर और निफ्टी 71.20 अंक चढ़कर 7654.60 अंक के ऐतिहासिक स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
बाजार की धमाकेदार शुरूआत में बीएसई का सेंसेक्स 25543.60 अंक पर खुला। दोपहर में बैंकिंग और तेल, गैस समूह की कंपनियों में मुनाफा वसूली शुरू होने से यह 25496.84 अंक के न्यूनतम स्तर तक चला गया, लेकिन जल्दी ही आईटी, कैपिटल गुड्स, रियल्टी, पावर, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, टेक, आटो, एफएमसीजी और हेल्थकेयर समूह की कंपनियों में निवेशकों की लिवाली से 25644.77 अंक के अब तक रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर
बाजार बंद होने पर ये पिछले कारोबारी दिवस के 25396.46 अंक की तुलना में 183.75 अंक यानी 0.72 प्रतिशत चढ़कर 25580.21 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई की निफ्टी भी शानदार शुरूआत करते हुए 7621.65 अंक पर खुला लेकिन बाद में मुनाफावसूली शुरू होने से 7580.25 अंक के न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया।
हालांकि निवेशकों की लिवाली के बूते यह 7673.70 के उच्चतम स्तर को छूने में सफल रहा। कारोबार के अंत में यह पिछले कारोबारी दिवस के 7583.40 अंक के मुकाबले 71.20 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की बढ़त लेकर 7600 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुए 7654.60 के ऐतिहासिक स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप में भी लिवाली का जोर दिखा और यह 1.47 अंक उछलकर 9232.52 अंक पर और स्मालकैप बीच कारोबार में लिवाली से दस हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर 10001.02 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और अंत में पिछले कारोबारी दिवस के 9774.04 अंक की तुलना में 2.13 प्रतिशत चढकर 9982.32 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई में कुल 3167 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। जिनमें 2307 फायदे में रहे, वहीं 778 कंपनियों को नुकसान हुआ और 82 में कोई बदलाव नहीं हुआ।