फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   the government heavily taxes levied, collected 4.81 lakh crore

जमकर वसूला टैक्स, ख्ाजाने में आए 4.81 लाख करोड़

Mon, 06 Jan 2014 05:24 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Jan 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
the government heavily taxes levied, collected 4.81 lakh crore

चालू वित वर्ष 2013-14 के पहले नौ महीने (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 12.33 फीसदी बढ़कर 4.81 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गए। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह 4.29 लाख करोड़ रुपये था।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 12.53 फीसदी बढ़कर 4.15 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्तवर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में 3.69 लाख करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


सरकार ने चालू वित्तवर्ष में 6.68 लाख करोड़ रुपये से अधिक प्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य रखा है, जो पिछले वित्तवर्ष के मुकाबले 19 फीसदी अधिक है।

मंत्रालय के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि में कॉरपोरेट कर संग्रह 9.35 फीसदी बढ़कर 2.84 लाख करोड़ से बढ़कर 3.1 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्तवर्ष के पहले नौ महीने में व्यक्तिगत आयकर 18.53 फीसदी बढ़कर 1.67 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012-13 की इसी अवधि में यह राशि 1.41 लाख करोड़ रुपये थी। प्रतिभूति हस्तातंरण कर (एसटीटी) से सरकार को समीक्षाधीन अवधि में 3,427 करोड़ रुपये मिले। वेल्थ टैक्स संग्रह 11.92 फीसदी बढ़कर 663 करोड़  से 742 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed