{"_id":"a495fe26-575b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ten-small-business-centers-approved-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दस लघु व्यापार केंद्रों को मंजूरी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
यूपी में दस लघु व्यापार केंद्रों को मंजूरी
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2013 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने दस्तकारों और शहरी हस्तकला उत्पादकों को बिक्री सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लघु व्यापार केंद्रों की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वर्ष 2012-13 में दस लघु व्यापार केंद्रों की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
ये केंद्र शहरी गरीबी उन्मूलन के लिए काम करेंगे और प्राथमिकता के आधार पर गरीबों को अपनी सलाहकारी सेवाएं तथा उनके उत्पादों के विपणन की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। यह केंद्र शहरी गरीबों के उत्पादों की बिक्री के लिए व्यवस्थाएं भी करेगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई)-पार्टनरशिप समिट-2013 के आयोजन में यूपी पार्टनर स्टेट केरूप में शामिल होगा। कैबिनेट ने इससे संबंधित वित्तीय व्यवस्था को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
रामपुर में खुलेगा राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण केंद्र
रामपुर में राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण केंद्र खोल जाएगा। इसमें मेयर, चेयरमैन, पार्षद, निकाय के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं को नगरीय विकास तथा गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना पर 5.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसका मुख्य मकसद मलिन बस्ती में रहने वाले पात्रों को योजना का लाभ दिलाना है। उत्तर प्रदेश का यह पहला प्रशिक्षण केंद्र होगा जहां जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को एक साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा।