फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   telecom companies deny povide free roaming

मुफ्त रोमिंग देने पर टेलीकॉम कंपनियों ने खड़े किए हाथ

Fri, 24 May 2013 12:08 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
telecom companies deny povide free roaming

टेलीकॉम सेवा देने वाली देश की प्रमुख कंपनियां ग्राहकों को मुफ्त रोमिंग सुविधा देने के पक्ष में नहीं है।

विज्ञापन


कंपनियों का कहना है कि रोमिंग को फ्री करने के बदले एक अधिकतम शुल्क तय किया जाए या फिर कंपनियों को स्पेशल पैक ऑफर चलाने का विकल्प दिया जाए।

बृहस्पतिवार को टेलीकॉम नियामक ट्राई के चेयरमैन और टेलीकॉम कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक की। इस बैठक में मौजूद एक कंपनी के प्रमुख ने बताया कि मुफ्त रोमिंग को लेकर बैठक में काफी चर्चा हुई है।

इधर ट्राई ने मुफ्त रोमिंग को लेकर अपना सुझाव तैयार कर लिया है। अगले 10-15 दिनों में ट्राई अपनी सिफारिश दे देगी।

अधिकतर टेलीकॉक कंपनियों के प्रमुखों का कहना था कि उन्हें रोमिंग शुल्क के रूप में राजस्व का बड़ा हिस्सा हासिल होता है। ऐसे में अगर रोमिंग शुल्क समाप्त किया जाता है तो इससे कंपनियों की वित्तीय सेहत पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन


लिहाजा, कंपनियों के लिए रोमिंग को लेकर अधिकतम शुल्क तय कर दिया जाए। इसके अलावा बैठक में स्पेक्ट्रम संबंधी और अवांछित कॉल और एसएमएस के अलावा उद्योग से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed