{"_id":"08a886e1de57497741aabfdfd6588720","slug":"techfish-launches-boom-portable-wireless-speakers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेकफिश का पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
टेकफिश का पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर
नई दिल्ली/ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
थिंक ऑफ यूएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने टेकफिश ब्रांड के तहत पोर्टेबल ब्ल्यूटूथ स्पीकर रेंज टेकफिश बूम और टेकफिश मिनीबूम पेश किया है। यह पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर मोबाइल फोन, कंप्यूटर, टैबलेट, आईपॉड और अन्य ब्ल्यूटूथ डिवाइसेज से कनेक्ट किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
कंपनी के सीईओ अभिषेक खन्ना का कहना है कि टेकफिश उपभोक्ताओं को उनके स्मार्टफोन के साथ बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। स्टाइल को लेकर उत्सुक युवाओं को म्यूजिक के एक बेहतरीन विकल्प के रूप में यह प्रोडक्ट खासा आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन
पोर्टेबल स्पीकर के इस रेंज की शुरुआती कीमत 1,999 रुपये है और यह 12 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है। खन्ना का कहना है कि कंपनी स्मार्टफोन के जरिए गेमिंग, स्ट्रीमिंग, कम्यूनिकेशन और मनोरंजन को और आकर्षक बनाने के मद्देनजर अपने गैजेट्स एवं एसेसरीज पोर्टफोलियो का विस्तार जारी रखेगी।
विज्ञापन