फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   tcs q3 profit jumps 27 percent to rs 3550 crore

टीसीएस का मुनाफा 27% उछला

Mon, 14 Jan 2013 11:22 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी Updated Mon, 14 Jan 2013 11:22 PM IST
विज्ञापन
tcs q3 profit jumps 27 percent to rs 3550 crore

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का गत 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ 26.7 फीसदी उछलकर 3,550 करोड़ रुपये हो गया। वित्तवर्ष 2011-12 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2,803 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व 21.7 फीसदी बढ़कर 16,070 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 13,204 करोड़ रुपये था। कंपनी के सीईओ एवं एमडी एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि हर तरह से बेहतर प्रदर्शन के चलते यह तिमाही हमारे लिए शानदार रही। उत्पादकता और इनोवेशन के जरिए कंपनी का मुनाफा बढ़ा और राजस्व की गुणवत्ता अच्छी हुई है।
विज्ञापन


गति लिमिटेड की आमदनी 12% बढ़ी
गति लिमिटेड का चालू वित्तीय वर्ष की गत 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में कुल आमदनी 12 फीसदी बढ़कर 338 करोड़ रुपये हो गई। पिछली तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 302 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 7.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछली तिमाही में कंपनी को 5.2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोनेट एलएनजी का लाभ 8 फीसदी बढ़ा  
देश की सबसे बड़ी लिक्विफाइड गैस आयातक कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड का चालू वित्तीय वर्ष की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 8 फीसदी बढ़कर 318.50 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 314.79 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

 
मुत्थूट को 270 करोड़ का शुद्ध लाभ
मुत्थूट फाइनेंस लिमिटेड का चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ 7 फीसदी बढ़कर 270 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 251 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आमदनी 11 फीसदी बढ़कर 1,365 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। जो साल भर पहले की इसी अवधि में 1,230 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed