{"_id":"1a1b20cd310ddac45ad8371575d3df9e","slug":"tcs-net-falls-27-to-rs-3-858cr-on-rs-2-628-cr-employee-bonus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" टीसीएस ने कर्मचारियों को दिया 2,628 करोड़ रुपये का बोनस ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
टीसीएस ने कर्मचारियों को दिया 2,628 करोड़ रुपये का बोनस
एजेंसी
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी-मार्च तिमाही में सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी टीसीएस का शुद्ध मुनाफा 27 फीसदी गिरावट के साथ 3,858.2 करोड़ रुपये पर आ गया है।
विज्ञापन
मुनाफे में गिरावट कर्मचारियों को एक बार में 2,628 करोड़ रुपये का बोनस देने के कारण आई हैं। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,296.7 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था। टाटा समूह की कंपनी ने समान अवधि में राजस्व में 12.4 फीसदी वृद्धि दर्ज की है और यह बढ़ कर 24,219.8 करोड़ रुपये हो गया है।
कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि में 21,551.1 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था। कुल मार्जिन में तेज गिरावट ने कमजोर आंकड़ों में योगदान किया है और रुपये के लिहाज से यह 24.6 फीसदी से गिर कर 15.9 फीसदी पर आ गया। प्रमुख रुप से ऐसा रुपये की कीमत में उतार चढ़ाव के कारण हुआ है।
विज्ञापन