{"_id":"0edffae0d49e80790cf500653ed2261b","slug":"taxpayers-to-get-quick-sms-email-updates-on-refunds-filing","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस, ई-मेल से मिलेगी आईटी रिफंड की जानकारी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एसएमएस, ई-मेल से मिलेगी आईटी रिफंड की जानकारी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 06 Jul 2014 09:27 PM IST
विज्ञापन
अपने आयकर रिफंड का स्टेटस जानने के लिए आयकर कार्यालय के चक्कर लगाने या पत्र लिखने की जहमत से आपको जल्द ही छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
आयकर विभाग आईटी रिटर्न स्टेटस व कर भुगतान संबंधी स्टेटमेंट का स्टेटस करदाताओं को रीयल टाइम आधार पर एसएमएस और ई-मेल के जरिए भेजने की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इससे करदाताओं को इस बारे में तत्काल जानकारी मिल जाएगी।
विभाग की सिस्टम्स शाखा आयकर रिटर्न भरने वालों के ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए इस व्यवस्था को शुरू करने के लिए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन