{"_id":"d346be46-5629-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tax-the-super-rich-at-a-higher-rate-says-c-rangarajan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'धनवान लोगों से वसूला जाए ज्यादा टैक्स'","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
'धनवान लोगों से वसूला जाए ज्यादा टैक्स'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 04 Jan 2013 10:21 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रमुख आर्थिक सलाहकार सी. रंगराजन का कहना है कि जिन लोगों की आमदनी ज्यादा है, उनसे सरकार को 30 फीसदी से ज्यादा टैक्स वसूलना चाहिए।
विज्ञापन
रंगराजन ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा कि हमें राजकोषीय घाटे पर नियंत्रण करना है तो अलग तरह की योजना बनाना जरूरी है।
केवल इतना ही जरूरी नहीं कि टैक्स के मौजूदा प्रबंधन को सुधारा जाए बल्कि नए तरह के टैक्स पर भी विचार किया जाना समय की मांग है। काफी ज्यादा कमाने वाले लोगों से 30 फीसदी से भी अधिक दर से टैक्स वसूलना भी इसी तरह का एक कदम है।
विज्ञापन
सी. रंगराजन रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रह चुके हैं। मालूम हो कि भारत में टैक्स के स्तर आमदनी के हिसाब से 10, 20 और 30 फीसदी है। इन्हें 1997 में तय किया गया था। रंगराजन बदलती परिस्थितियों के अनुसार इनमें बदलाव किए जाने के पक्षधर हैं।
विज्ञापन
अमेरिका ने दो दशक में पहली बार धनवानों पर लगने वाले टैक्स को बढ़ाया है। इसके बाद भारत में इस तरह की बात करने वाले रंगराजन पहले पॉलिसीमेकर बन गए हैं।