{"_id":"d29bb81e-4546-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tax-notices-to-reliance-life-sahara-and-6-other-insurers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस लाइफ सहित 8 बीमा कंपनियों को कर नोटिस ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रिलायंस लाइफ सहित 8 बीमा कंपनियों को कर नोटिस
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 13 Dec 2012 10:32 PM IST
विज्ञापन
रिलायंस लाइफ और सहारा इंडिया लाइफ सहित आठ निजी बीमा कंपनियों राजस्व विभाग ने कर वंचना के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वित्त राज्यमंत्री एसएस पलानिमणिक्कम ने राज्यसभा में लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कर विभाग ने जिन बीमा कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है उनमें रिलायंस लाइफ और सहारा इंडिया लाइफ के अलावा अवीवा लाइफ, डीएलएफ प्रामेरिका लाइफ, श्रीराम लाइफ, इफको टोक्यो जनरल बीमा, अपोलो डीकेवी और भारत री-इंश्योरेंस शामिल हैं। इन आठ कंपनियों में से रिलायंस लाइफ, डीएलएफ प्रामेरिका, इफको टोक्यो और भारत री-इंश्योरेंस ने अपने जवाब सरकार को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन