{"_id":"77bc4718-5506-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tax-exemption-on-mortgage-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना गिरवी रखने पर मिले कर छूट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोना गिरवी रखने पर मिले कर छूट
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते चालू खाता घाटे पर सरकार की परेशानी को कम करने के लिए आरबीआई ने भी सोने के आयात पर लगाम लगाने की बात कही है। रिजर्व बैंक के अनुसार सोने को गिरवी रखने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए। इसके लिए बैंकों में सोना गिरवी रखने पर कर में छूट देने के प्रावधान किए जा सकते हैं। इसके अलावा बैंक भी ऐसे वित्तीय उत्पाद ला सकते हैं जो कि ग्राहकों को वास्तविक रिटर्न दे, जिससे लोग सोने की जगह उनमें निवेश करें।
विज्ञापन
इसके साथ ही आरबीआई की रिपोर्ट ने सरकार के उस संकेत का समर्थन किया है जिसमें वह सोने के आयात पर ऊंचा कर लगाने की चेतावनी दे रही है। रिजर्व बैंक ने भी कहा है कि सोने के आयात पर लगाम लगाने के लिए अधिक आयात शुल्क भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
बुधवार को ही वित्त मंत्री द्वारा सोने के आयात पर चेतावनी देने के बाद रिजर्व बैंक के सोने पर वर्किंग ग्रुप ने भी अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट पेश कर दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बढ़ता चालू खाता घाटा देश की अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। सोने के आयात पर लगाम लगाकर अर्थव्यवस्था में मजबूती लाई जा सकती है। रिजर्व बैंक ने कहा कि इस तरह के कदम के सकारात्मक परिणाम पिछले समय में मिले हैं। आरबीआई ने पिछले साल गोल्ड लोन देने वाली एनबीएफसी के कारोबारी नियमों में सख्ती की थी, जिसका कीमतों पर सकारात्मक असर पड़ा था।
विज्ञापन