फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   tax exemption can nbfc provisioning

प्रोविजनिंग पर एनबीएफसी को मिल सकती है आयकर छूट

Sat, 02 Feb 2013 12:06 AM IST
नई दिल्ली/प्रशांत श्रीवास्तव
नई दिल्ली/प्रशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 02 Feb 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
tax exemption can nbfc provisioning

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को सरकार आगामी बजट में प्रोविजनिंग पर लगने वाले आयकर पर राहत दे सकती है। इसके तहत एनबीएफसी को भी बैंकों के समान आयकर में 7.5 फीसदी तक छूट मिल सकती है। अभी एसेट फाइनेंस कंपनियों को प्रोविजनिंग करने पर आयकर में किसी तरह की छूट नहीं मिलती है।

विज्ञापन

बजट में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को बैंकों के समान आयकर नियमों के तहत लाया जा सकता है।

यानी, एनबीएफसी को एनपीए  पर की जानी वाली प्रोविजनिंग पर आयकर देने में 7.5 फीसदी की छूट दी जा सकती है। इसके पहले एनबीएफसी पर आरबीआई द्वारा जारी ड्रॉफ्ट रिपोर्ट में भी इस बात की सिफारिश की जा चुकी है कि बैंकों पर लागू होने वाले कर ढांचे को ही एनबीएफसी पर लागू किया जाए।
विज्ञापन


आरबीआई ने ऐसा इस आधार पर कहा है कि अब वह एनपीए संबंधी नियमों को भी बैंकों के समान लाने की तैयारी कर रहा है। इसे देखते हुए यह सहमति बनी है कि जब एनपीए तय होने के नियम बैंकों के समान होंगे, तो उसके लिए प्रोविजनिंग किए जाने पर लागू होने वाले आयकर नियम भी बैंकों के समान किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है प्रोविजनिंग
ऐसे कर्ज जिनकी वसूली वित्तीय संस्थान नहीं कर पाते हैं, गैर निष्पादक संपत्तियां (एनपीए) कहलाती हैं। ऐसे में बैंकों और एनबीएफसी के कारोबार पर जोखिम बढ़ता है, जिसका असर उनके लाभ आदि पर प्रतिकूल होता है। इसे देखते हुए वित्तीय संस्थानों को एनपीए हो चुके कर्ज के लिए एक निश्चित राशि अलग रखनी होती है, जिसका इस्तेमाल वह कारोबार के लिए नहीं कर सकते हैं। यह राशि प्रोविजनिंग कहलाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed