{"_id":"fb92b5f0-60ae-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"tax-evasion-of-over-rs-2600-crore-detected","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ी गई 2600 करोड़ की कर चोरी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पकड़ी गई 2600 करोड़ की कर चोरी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 17 Jan 2013 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्स बकाएदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दिसंबर में खत्म तिमाही में वित्तीय खुफिया एजेंसियों ने 2600 करोड़ रुपये से अधिक की कर और शुल्क चोरी पकड़ी।
विज्ञापन
केंद्रीय उत्पाद शुल्क खुफिया निदेशालय (डीजीसीईआई) और राजस्व खुफिया महानिदेशालय (डीआरआई) के नेतृत्व वाली राजस्व विभाग की अधीनस्थ वित्तीय खुफिया एजेंसियों ने 2670.51 करोड़ रुपये का सेवा कर, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क की चोरी का पता लगाया। इन एजेंसियों ने दिसंबर में खत्म तिमाही में विभिन्न बकाएदारों से 880 करोड़ रुपये वसूल किया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार उक्त अवधि में पकड़े गए मामले में 1700 करोड़ रुपये के सेवा कर, 701.17 करोड़ रुपये के सीमा शुल्क और 268.80 करोड़ रुपये के उत्पाद शुल्क चोरी के मामले शामिल हैं। टैक्स चोरी के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान डीआरआई ने 504.39 करोड़ रुपये के तस्करी के सामान पकड़े। ये सामना या तो अवैध तरीके से देश के बाहर भेजे जाने थे अथवा बाहर से यहां लाए गए थे।
विज्ञापन
डीआरआई के महानिदेशक नजीब शाह ने बताया कि अक्तूबर-दिसंबर, 2012 के दौरान 701.17 करोड़ रुपये के सीमा शुल्क की चोरी के 143 मामले पकड़े गए थे। इस अवधि में डीआरआई ने सीमा शुल्क चोरी के मामले में अकेले सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत 62 लोगों को गिरफ्तार किया था।
डीआरआई की ओर से जारी विज्ञप्ति में शाह ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में डीआरआई ने 369.34 करोड़ रुपये के सीमा शुल्क की वसूली की, जो कि पिछले वित्त वर्ष में इस मद में की गई कुल वसूली (362.04 करोड़) से अधिक है।
साथ ही उन्होंने कहा है कि छूट अधिसूचनाओं के दुरुपयोग और आयात के गलत मूल्यांकन के जरिए सीमा शुल्क चोरी के 1000 करोड़ रुपये से अधिक के मामले पकड़े गए हैं। इन मामलों की जांच अभी जारी है।