फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   tax dept send notices to 35,000 assesses next week: chidambaram

चिदंबरम बोले, सही आय स्वीकार कर टैक्स दें लोग

Sat, 02 Mar 2013 09:33 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 02 Mar 2013 09:33 PM IST
विज्ञापन
tax dept send notices to 35,000 assesses next week: chidambaram

वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने लोगों से अपनी सही आय का खुलासा करने और टैक्स देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आयकर जुटाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कोशिशें तेज कर दी गई हैं। इसके तहत 35000 लोगों को रिटर्न जमा करने का नोटिस भेजा गया है, जबकि अन्य 35000 हजार लोगों को यह नोटिस अगले सप्ताह जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


एक चैनल पर इंटरव्यू में चिदंबरम ने कहा कि आयकर विभाग ने लोगों को भेजे नोटिस में उनसे कहा है कि हमारे पास मौजूद सूचना के मुताबिक आपको रिटर्न फाइल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग के पास लोगों के खर्च और उनके वित्तीय लेनदेन का पूरा ब्योरा होता है। अब आप इसे छिपा नहीं सकते। इसलिए आज के दौर में सबसे सही नीति यही है कि अपनी सही आय के बारे में स्वीकार करें और टैक्स दें।
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में सरकार ने टैक्स से 5.65 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व जुटाने का संशोधित लक्ष्य रखा है। पिछले बजट में यह लक्ष्य 5.70 लाख करोड़ रुपये था। अमीरों पर ज्यादा टैक्स लगाने के सवाल चिदंबरम ने कहा कि यह बड़ी हैरानी की बात है कि पूरे देश में ऐसे केवल 42800 लोग ही हैं, जिन्होंने माना है कि उनकी सालाना आय एक करोड़ रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा कि मुझे यकीन है कि यदि लोग मेरी सलाह मानकर अपनी सही आय का खुलासा करते हैं तो ऐसे अमीर लोगों की संख्या कहीं ऊपर होगी। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि ज्यादा आय होना कोई शर्म वाली बात नहीं है। मालूम हो कि चिदंबरम ने बजट में एक करोड़ से ज्यादा सालाना आय वाले लोगों पर 10 फीसदी सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed