{"_id":"dceb8b76-4205-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tata-unveil-india-first-indigenous-155-mm-bofors-type-howitzer","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा ने तैयार की देसी बोफोर्स तोप","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
टाटा ने तैयार की देसी बोफोर्स तोप
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 09 Dec 2012 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारों के बाजार में हाथ आजमाते हुए टाटा ग्रुप ने 155 एमएम की 52 कैलीबर वाली देसी तोप तैयार की है। इस तोप की क्षमता बोफोर्स तोप से भी ज्यादा है और इसके जरिए निजी क्षेत्र की ओर से रक्षा बाजार में टाटा ग्रुप ने मजबूत दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन
हालांकि इसके लिए सरकार ने कोई प्रस्ताव नहीं दिया था। भारतीय सेना ने 1986 में अंतिम बार 30 किमी रेंज वाली बोफोर्स तोप के रूप में तोपें खरीदी थी। जबकि टाटा पावर द्वारा तैयार तोप की रेंज 52 किमी तक है।
विज्ञापन
बोफोर्स तोप से जुड़े विवाद के चलते सेना के बेड़े में पिछले ढाई दशक से कोई नई तोप नहीं आई है। सार्वजनिक उपक्रम में भी आयुध फैक्ट्री बोर्ड देसी बोफोर्स बना चुका है और अब सरकार के सामने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बीच चुनने के अवसर मिल जाएंगे।
विज्ञापन
तोपखाने को दुरुस्त करने के लिए भारतीय सेना को आने वाले समय में करीब आठ अरब डॉलर की विभिन्न प्रकार की तोपें खरीदनी हैं। टाटा के सूत्रों के अनुसार उनकी तोप करीब 55 प्रतिशत स्वदेशी उपकरणों से बनी है जबकि उसकी नली और प्रमुख धातु का आयात किया गया है।
टाटा ने बेहद अचानक ढंग से यह तोप पेश कर हथियार बाजार को चौंका दिया है। टाटा ने इस तोप के विकास के लिए कुछ तकनीक अफ्रीका और पूर्वी यूरोप से खरीदी हैं।
टाटा की कोशिश अब अपनी तोप को स्वदेशी फायरिंग रेंज में आजमाने की है और कंपनी की ओर से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के साथ गठबंधन कायम करने का भी प्रयास किया जा रहा है।