फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   tata sons withdraws application for bank licence

टाटा अब नहीं खोलेगा देश में बैंक

Thu, 28 Nov 2013 05:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Nov 2013 05:11 PM IST
विज्ञापन
tata sons withdraws application for bank licence

देश में बैंक खोलने का इरादा रखने वाले टाटा संस ने पांच महीने के अंदर ही खुद को बैंकिंग लाइसेंस पाने की होड़ से बाहर कर लिया है।

विज्ञापन


टाटा संस ने जुलाई में भारतीय रिजर्व बैंक के पास बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। टाटा के बैंकिंग लाइसेंस आवेदन को निरस्त करने की भारतीय रिजर्व बैंक ने भी सूचना जारी कर दी है।

सूत्रों के अनुसार नए बैंकिंग लाइसेंस नियमों की जटिलता को देखते हुए टाटा संस ने अपने आवेदन को वापस लिया है।

नए बैंकिंग लाइसेंस में कंपनियों के लिए अपनी मौजूदा गैर बैकिंग वित्तीय कंपनियों को नॉन ऑपरेटिंग फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी में शामिल करने का प्रावधान है।
विज्ञापन


जबकि पहले से प्राप्त बैंकिंग लाइसेंस वाली कंपनियों को बैंक के साथ-साथ फाइनेंस कंपनी चलाने की भी छूट है।

ऐसे में टाटा संस को बैंक लाइसेंस पाने पर अपनी फाइनेंस कंपनियों को नए नियमों के मुताबिक परिवर्तित करना पड़ता।

इसके अलावा टाटा संस को देश-विदेश में फैले कारोबार को देखते हुए भी नए नियमों के साथ ताल-मेल बैठाने में दिक्कत आ रही थी, जिसके कारण उसने आवेदन वापस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंस के लिए आवेदन वापस लेने पर टाटा संस द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि देश और विदेश में मिलाकर हमारी 1,000 से ज्यादा कंपनियां काम कर रही हैं।


ऐसे में कंपनी ने प्राइवेट सेक्टर के लिए नए बैंकिंग लाइसेंस का विस्तृत अध्ययन और समीक्षा करने के बाद यह फैसला लिया है।

इसके पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने नियमों को देखते हुए आवेदन न करने का फैसला किया था।

नए बैंकिंग लाइसेंस में मौजूदा फाइनेंस कंपनी को परिवर्तित करने का जो प्रावधान है, वह पहले से लाइसेंस रखने वाले बैंकों से मेल नहीं खाता है।

इसके अलावा टाटा संस के भारत के अलावा विदेश में फैले कारोबार को देखते हुए उसके लिए नियमों से तालमेल बैठाना मुश्किल हो रहा था।

अब मुकाबले में 25 कंपनियां
टाटा संस के बैंक लाइसेंस की दौड़ से बाहर होने के अब लाइसेंस पाने की होड़ में 25 कंपनियां बची हैं।

इसमें रिलायंस कैपिटल, आदित्य बिड़ला समूह, इंडिया बुल्स, इंडिया पोस्ट, एलआईसी हाउसिंग, आईडीएफसी लिमिटेड, एल एंड टी फाइनेंस आदि कंपनियां प्रमुख रुप से शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed