{"_id":"9b78f858ec5e8771252c3d7ecabe04f9","slug":"tata-power-rdif-to-explore-investment-opportunities-in-russia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस में कारोबार करेगी टाटा पावर ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रूस में कारोबार करेगी टाटा पावर
नई दिल्ली /ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
टाटा पावर रूस की सॉवरेन वेल्थ फंड रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के साथ मिल कर रूस के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाशेगी।
विज्ञापन
टाटा पावर ने इस बारे में आरडीआईएफ के साथ समझौता किया है। टाटा पावर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आरडीआईएफ और टाटा पावर रूस के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों की पहचान और उनको भुनाने में सहयोग करेंगे। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की यात्रा के दौरान यह समझौता किया गया।
विज्ञापन
टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक अनिल सरदाना ने कहा कि यह समझौता टाटा पावर के लिए बेहद अहम है और हम अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में अहम कंपनी के तौर पर स्थापित होने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। आरडीआईएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किरिल दिमित्रीव ने कहा कि टाटा पावर के साथ हमारे गठबंधन से रूस के बाजार में एक नई और स्थापित कंपनी का प्रवेश होगा।
विज्ञापन