{"_id":"bad70c8a-2a7d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tata-power-buys-26-percent-in-indonesian-mining-firm","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा पावर ने इंडोनेशियाई कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
टाटा पावर ने इंडोनेशियाई कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 09 Nov 2012 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा पावर ने इंडोनेशिया की कोयला कंपनी पीटी बारामल्टी सुकसेस साराना टीबीके में 26 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। हालांकि, कंपनी ने इसके वित्तीय पहलुओं का खुलासा नहीं किया है। टाटा पावर ने बताया कि यह हिस्सेदारी इंडोनेशिया में सहयोगी कंपनी खोपोली इनवेस्टमेंट लिमिटेड के जरिए खरीदी गई है।
विज्ञापन
बारामल्टी सुकसेस साराना टीबीके की इंडोनेशिया की दो कोयला खदानों में हिस्सेदारी है। इन दोनों की क्षमता तकरीबन एक अरब टन कोयला भंडार है। टाटा पावर के प्रबंध निदेशक अनिल सरदाना ने कहा है कि ईंधन की सुनिश्चितता कंपनी के विकास का मूल मंत्र है। इस अधिग्रहण से टाटा पावर के अगले कुछ महीनों में स्थापित होने वाले बिजली संयंत्रों को ईंधन की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन