{"_id":"32ef3bcfe0e23ac02055eb319402be7e","slug":"tata-motors-to-launch-two-car-models-every-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मोटर्स हर साल उतारेगी दो नए मॉडल","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
टाटा मोटर्स हर साल उतारेगी दो नए मॉडल
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 20 Aug 2014 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच देश के कार बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए टाटा मोटर्स 2020 तक हर साल दो नए मॉडल घरेलू बाजार में लांच करेगी।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर के बाजार में कंपनी की नई सेडान कार जेस्ट को पेश करते हुए कंपनी के प्रेसिडेंट, पैसेंजर व्हीकल्स रणजीत यादव ने कहा कि कंपनी नए मॉडलों के साथ बाजार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की रणनीति पर चलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले साल हमने पांच ब्रांडों के तहत 8 वाहनों को बाजार में उतारा है। आने वाले वर्षों में हम हर साल दो नए मॉडल पेश करेंगे। उन्होंने कहाकि कंपनी कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) वर्ग में वाहन उतारने की इच्छुक है। गौरतलब है कि टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2014 में इस वर्ग के तहत अपने प्रस्तावित एसयूवी मॉडल नेक्सॉन को पेश किया था।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि अपने आधुनिक फीचर, डिजायन और बेहतर ड्राइविंग के चलते जैस्ट दिल्ली एनसीआर के बाजार में अच्छी बिक्री हासिल कर सकेगी। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.64 लाख से 6.99 लाख रुपये के बीच है।