{"_id":"80c7854b238fd61f1ffa401c535abeec","slug":"tata-motors-to-launch-trucks-with-auto-gear-shift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो गियर शिफ्ट वाले ट्रक उतारेगी टाटा मोटर्स ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ऑटो गियर शिफ्ट वाले ट्रक उतारेगी टाटा मोटर्स
जमशेदपुर/एजेंसी
Updated Mon, 24 Nov 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्यिक वाहन श्रेणी में अपनी स्थिति को सशक्त करने के मद्देनजर टाटा मोटर्स ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) सहित कई अन्य नई तकनीक वाणिज्यिक वाहनों में लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स की घरेलू वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र में हिस्सेदारी 60 फीसदी से अधिक है। कंपनी फिलहाल अपनी एएमटी तकनीक विकसित कर रही है। हाल ही में एएमटी तकनीक सिडान जेस्ट और मारुति सुजुकी की स्मॉल कार सेलेरियो और अल्टो के 10 सहित कई अन्य यात्री कारों में पेश की गई है।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स के निदेशक (वाणिज्यिक वाहन) रवि पिशरोदय ने बताया कि हम प्राइमा ट्रक, जेनान एक्सटी पिकअप ट्रक और हल्के वाणिज्यिक वाहन अल्ट्रा जैसे वाहनों में एएमटी तकनीक उपलब्ध कराने की तैयारी में है। अगले वित्त वर्ष में एएमटी तकनीक के साथ इन वाहनों के बाजार में आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि लागत कम रखने के लिए कंपनी स्वदेशी तकनीक विकसित करने पर काम कर रही है।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स के प्रमुख (इंजीनियरिंग वाणिज्यिक वाहन) एके जिंदल का कहना है कि हम आयात के जरिए इस जरूरत को पूरा कर सकते थे लेकिन इस तकनीक को किफायती मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए हम अपने आपूर्तिकर्ताओं के साथ यह तकनीक विकसित कर रहे हैं।