{"_id":"1a3c7ecd4c24b5d90370e75bdaebe488","slug":"tata-moters-managing-director-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मोटर्स के एमडी की ऊंची बिल्डिंग से गिरकर मौत","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
टाटा मोटर्स के एमडी की ऊंची बिल्डिंग से गिरकर मौत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Jan 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर कार्ल स्लिम का रविवार को थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में निधन हो गया। कार्ल स्लिम कंपनी की थाइलैंड यूनिट की बोर्ड बैठक में भाग लेने के लिए वहां गए थे।
विज्ञापन
कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, ऐसा लगता है कि स्लिम बैंकॉक में होटल में ऊंचाई से गिर गए। कार्ल स्लिम की बॉडी का पोस्टमॉर्टम सोमवार को होगा।
स्लिम (51 साल) 2012 में टाटा मोटर्स से जुड़े थे और ऑटो इंडस्ट्री की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कंपनी की अगुवाई कर रहे थे।
पिछले महीने टाटा मोटर्स की कारों की बिक्री 42 पर्सेंट गिर गई। कार्ल ने पिछले हफ्ते ही कुछ कर्मचारियों के लिए उन्होंने वीआरएस का ऐलान किया था। वह 2007-11 तक वह भारत में जनरल मोटर्स के सीएमडी रहे थे।
विज्ञापन