फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Tata Housing receives Rs 130-cr booking orders during GOFS

गूगल फेस्टिवल में टाटा हाउसिंग को 130 करोड़ का आर्डर

Wed, 31 Dec 2014 09:38 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Wed, 31 Dec 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
  Tata Housing receives Rs 130-cr booking orders during GOFS

रीयल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी टाटा हाउसिंग को तीन दिन चले गूगल ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल (जीओएसएफ) में 130 करोड़ रुपये के आर्डर मिले हैं।

विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने टाटा हाउसिंग से 200 घर बुक कराए हैं। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस बार जीओएसएफ में पिछले वर्ष की तुलना में चार गुना ज्यादा घर बुक कराए गए हैं। बयान में कहा गया है कि लग्जरी और सस्ते घरों के सेगमेंट में कुल बुकिंग आर्डर 130 करोड़ रुपये का रहा है।

विज्ञापन


पुरवानकारा,महिंद्रा लाइफस्पेस, एचडीएफएसी रीयल्टी सहित दूसरे डेवलपर्स ने भी फेस्टिवल में भाग लिया था। फेस्टिवल में खरीदार शुरुआती बुकिंग राशि जमा करा कर घर बुक कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाग लेने वाले डेवलपर्स ने जीओएसएफ के तहत एक्सक्लूसिव ऑफर्स भी लांच किए थे। इसके तहत टाटा ने मुंबई में उपनगरीय इलाके में सस्ते हाउसिंग प्रोजेक्ट में घरों की की पेशकश की। जीओएसएफ के 2013 संस्करण में 40 फीसदी अपार्टमेंट टियर-2 शहरों के लोगों द्वारा खरीदे गए थे, वहीं अप्रवासी भारतीयों ने 50 घरों में से 30 घर खरीदे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed