फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Tata Group is India’s most valuable brand

टाटा समूह भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड

Thu, 07 Aug 2014 09:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Aug 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
Tata Group is India’s most valuable brand

टाटा समूह ने देश के सबसे मूल्यवान ब्रांड के रूप में अपने ओहदे को बरकरार रखा है। टाटा समूह की ब्रांड वैल्यू 21 अरब डॉलर आंकी गई है। जबकि, शीर्ष सौ भारतीय ब्रांडों की कुल वैल्यू 92.6 अरब डॉलर है। ब्रांड फाइनेंस इंडिया के सालाना अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


अध्ययन के मुताबिक सरकारी बीमा दिग्गज एलआईसी देश का दूसरा सबसे मूल्यवान ब्रांड है, जिसकी वैल्यू 4.1 अरब डॉलर है। इसी तरह, एसबीआई की ब्रांड वैल्यू 4 अरब डॉलर, भारती एयरटेल की 3.8 अरब डॉलर और रिलायंस की 3.5 अरब डॉलर है। टाटा समूह की ब्रांड वैल्यू में पिछले एक साल में 3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


अध्ययन का कहना है कि टाटा समूह के कुछ डिविजन के अंडरपरफार्मेंस के बावजूद अगले तीन साल में 35 अरब डॉलर के निवेश की योजना पेश किए जाने का लाभ ब्रांड को मिलना चाहिए। 2013 की तुलना में शीर्ष 50 कंपनियों की ब्रांड वैल्यू में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इनमें टाटा, गोदरेज, एचसीएल और एलएंडटी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रांड फाइनेंस के मुताबिक बैंकिंग कंपनियों का प्रदर्शन खराब रहा। इनकी ब्रांड वैल्यू में गिरावट देखी गई, जिसकी मुख्य वजह खराब प्रशासन और कमजोर क्रेडिट नियंत्रण रहा। खराब रेवेन्यू अनुमान और एनपीए बढ़ने के चलते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की ब्रांड वैल्यू में 1.9 अरब डॉलर की गिरावट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed