{"_id":"96ab303e-1a01-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"tata-group-bid-for-us-hotel-chains","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा समूह ने लगाई अमेरिका होटल चेन के लिए बोली","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
टाटा समूह ने लगाई अमेरिका होटल चेन के लिए बोली
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 19 Oct 2012 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज औद्योगिक घराने टाटा समूह की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने अमेरिका के लक्जरी होटल समूह ओरियंट एक्सप्रेस को खरीदने के लिए 1.42 अरब डॉलर की बोली लगाई है। इंडियन होटल्स ने बताया है कि ओरियंट एक्सप्रेस के लिए 12.63 डॉलर प्रति शेयर का प्रस्ताव किया गया है, जोकि बुधवार को बाजार में बंद शेयर मूल्य से 40 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
इंडियन होटल ने कहा कि इस करार को इस तरह से पूरा करने का प्रयास है कि दोनों पक्षों को लाभ हो। इंडियन होटल ने कहा है कि इस करार के लिए जरूरी पूंजी अंदरूनी स्रोतों और कर्ज के जरिए जुटाई जाएगी। पूंजी का हस्तांतरण बैंक ऑफ अमेरिका, आईसीआईसीआई बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के जरिए किया जाएगा।
विज्ञापन
टाटा समूह ने इससे पहले वर्ष 2007 में भी ओरियंट एक्सप्रेस होटल चेन खरीद का प्रयास किया था, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई थी। इंडियन होटल्स ने ओरियंट एक्सप्रेस को खरीदने के लिए इटली की वित्तीय कंपनी कार्म फंड के साथ भी एक करार किया है, जोकि इस करार में 10 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।
विज्ञापन
करार के अनुसार अधिग्रहण के बाद भी ओरियंट एक्सप्रेस का स्वतंत्र अस्तित्व बना रहेगा और इंडियन होटल्स को ओरियंट एक्सप्रेस का 52 करोड़ 95 लाख डॉलर का कर्ज भी चुकाना होगा। इंडियन होटल्स के भारत में 56 शहरों में 99 होटल हैं और विदेशों में 16 होटल हैं। ओरियंट एक्सप्रेस के 23 देशों में 46 लक्जरी होटल, रेस्टोरेंट, टूरिस्ट रेलगाड़ी और मोटर बोट हैं।