{"_id":"68a6cfcc-665a-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"tata-got-biggest-contract-of-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा को मिला रेलवे का सबसे बड़ा ठेका","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
टाटा को मिला रेलवे का सबसे बड़ा ठेका
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के इतिहास में सिविल कंस्ट्रक्शन का अब तक का सबसे बड़ा ठेका टाटा प्रोजेक्ट्स इंडिया तथा स्पेनिश कंपनी एलडेसा को दिया गया है। ईस्टर्न फ्रेट कारीडोर के कानपुर से खुर्जा के बीच 343 किमी के टुकड़े का ठेका इन कंपनियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद डीएफसीसी ने दिया है। इस हिस्से के निर्माण पर 3300 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वर्ष 2016 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
डीएफसीसी देश में पहली बार दो डेडीकेटेड रेल फ्रेट कारीडोर का निर्माण कर रहा है। यूपीए सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने के लिए जापान तथा विश्व बैंक से वित्तीय सहायता ली गई है। पश्चिमी फ्रेट कारीडोर को जहां पूरी तरह जापानी संस्था जीका वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रही है वहीं ईस्टर्न फ्रेट कारीडोर के एक हिस्से को रेलवे अपने संसाधनों से बना रहा है जबकि अस्सी फीसदी हिस्से के लिए विश्व बैंक से वित्तीय मदद हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
ईस्टर्न कारीडोर लुधियाना से पश्चिमी बंगाल के दानकुनी तक (1839 किमी) बनाया जा रहा है। इसमें मुगल सराय से लुधियाना के बीच कारीडोर के निर्माण को विश्व बैंक वित्तीय मदद दे रहा है।
विज्ञापन