{"_id":"e0eff9b6-e25d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"talking-in-roaming-become-cheaper","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमिंग पर बातें करना हुआ सस्ता","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रोमिंग पर बातें करना हुआ सस्ता
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2013 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रोमिंग के दौरान बातें करना सस्ता हो गया है।
विज्ञापन
टेलीकॉम नियामक ट्राई ने पिछले हफ्ते के दौरान रोमिंग की दरों में कटौती का ऐलान किया था। टेलीकॉम कंपनियों को 1 जुलाई से यह लागू करने का फरमान था, जिसे कंपनियों ने लागू करना शुरू भी कर दिया है।
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने 5 रुपये प्रति दिन का प्लान लांच किया है। इसके तहत ग्राहक पांच रुपये प्रति दिन देकर रोमिंग के दौरान मुफ्त में इनकमिंग कॉल्स पा सकेंगे। इसके अलावा आउटगोइंग के लिए ग्राहकों को 1.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से पेमेंट करना होगा।
विज्ञापन
एक अन्य प्रमुख टेलीकॉम कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जल्द ही सभी कंपनियां अपने रोमिंग के विशेष पैक आदि लांच कर देंगी। वहीं, उद्योग जानकारों का कहना है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस मुफ्त रोमिंग की दिशा में काम कर रही है। कंपनी बहुत जल्द रोमिंग फ्री कर सकती है।
विज्ञापन