फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   take loan from Non Banking Financial Companies,

बैंकों के अलावा यहां भी मिलता है लोन, वो भी बड़ी आसानी से

Mon, 02 Nov 2015 04:02 PM IST
राजेश मक्कड़/ ईवीपी एवं हेड, बिजनेस और मार्केटिंग, फुलर्टन इंडिया
राजेश मक्कड़/ ईवीपी एवं हेड, बिजनेस और मार्केटिंग, फुलर्टन इंडिया Updated Mon, 02 Nov 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
take loan from Non Banking Financial Companies,

मौजूदा परिदृश्य में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की श्रेणी में पिछले कुछ वर्षों में अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई है। इसका श्रेय इन कंपनियों द्वारा अपनाए जा रहे विभिन्न मार्केटिंग टूल्स, ग्राहकोन्मुख सेवाओं, आकर्षक ऑफरों की पेशकश और कामकाज के लिए इनके द्वारा अपनाई जा रही आसान एवं पारदर्शी प्रक्रियाओं को जाता है।

विज्ञापन


जब अत्यंत आवश्यकता होती है या फिर शैक्षणिक लोन, घर अथवा चिकित्सा संकट से संबंधित पूंजी की कमी होती है तभी लोन लेने की तस्वीर उभरकर सामने आती है।

धन की जरूरत पड़ने पर लोग अपने क्रेडिट स्कोर, वित्तीय अथवा पारिवारिक पृष्ठभूमि के आधार पर बैंक, मनी लेंडर्स या फिर किसी एनबीएफसी से संपर्क करते हैं। एनबीएफसी से लोन लेना कई तरह से फायदेमंद रहता है।एनबीएफसी के पास पर्सनल, होम, वाहन, मोर्टगेज, एंटरप्राइज और आजीविका वर्धन लोन आदि समेत विभिन्न ऋण विकल्प होते हैं।

विज्ञापन

व्यापक है दायरा

take loan from Non Banking Financial Companies,

इसके अलावा एनबीएफसी से पहली बार लोन लेने वाले ऐसे कर्जदारों को भी लोन मिल जाता है, जिन्हें सिबिल स्कोर कम अथवा नगण्य होने के कारण बैंकों द्वारा लोन देने से अकसर इनकार कर दिया जाता है।

सेवाओं की बात करें, तो एनबीएफसी के पास अपने ग्राहकों को सहयोग देने, उन्हें परामर्श देने और घर तक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशिष्ट साधन होते हैं और इन्हें दूर-दराज के क्षेत्रों में भी उपलब्ध कराया जाता है। टियर 1, टियर 2, टियर 3 श्रेणी के शहरों तक अपनी व्यापक उपस्थिति के चलते एनबीएफसी अपने ग्राहकों को झंझट मुक्त सेवाएं उपलब्ध कराती हैं।

लोन की राशि की गणना करते समय, एनबीएफसी प्रॉपर्टी के मूल्य का आकलन करती हैं। इसमें स्टैंप ड्यूटी और पंजीकरण जैसे वैधानिक शुल्कों का भी समावेश होता है। इसके अलावा एनबीएफसी द्वारा लोन की प्रोसेसिंग में काफी कम समय लिया जाता है।

विज्ञापन

मिलता है बेहतर माहौल

take loan from Non Banking Financial Companies,

लोन देने के अलावा एनबीएफसी नकदी के प्रवाह और वित्तीय ट्रेंड को बेहतर ढंग से समझने के लिए ग्राहक के खाते की भी जांच की जाती है।

कंपनी नियमित रूप से ग्राहक से बात करती हैं और उनकी मदद करने और भविष्य के विकास पर सलाह देने के लिए उनकी वित्तीय जरूरतों को समझती हैं।

एनबीएफसी द्वारा पेश किया जाने वाला माहौल काफी बेहद मिलनसार होता है और लोन की पूरी प्रक्रिया के दौरान ग्राहक का व्यक्तिगत तौर पर ध्यान रखा जाता है। इस सबके चलते ग्राहक के लिए, लोन लेने की पूरी प्रक्रिया काफी आसान और आरामदेह बन जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed