{"_id":"636e8c9babe330a72fba1fb93e48f511","slug":"suzuki-swift-crosses-4mn-mark-globally-half-sold-in-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सुजुकी स्विफ्ट की बिक्री में आई एकाएक तेजी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सुजुकी स्विफ्ट की बिक्री में आई एकाएक तेजी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 09 Sep 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
जापान की स्मॉल कार निर्माता कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने वैश्विक बाजारों में प्रीमियम हैचबैक कार स्विफ्ट की 40 लाख कारें बेची हैं। इसमें करीब आधी स्विफ्ट भारत में बिकी है।
विज्ञापन
कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर 2004 में लांच की गई स्विफ्ट की अगस्त 2014 तक 40 लाख कारें बेची गईं। स्विफ्ट ने बिक्री का यह आंकड़ा नौ साल नौ महीने में हासिल किया है।
विज्ञापन
भारत में इसे 2005 में पेश किया गया। भारतीय बाजार में इसकी बिक्री में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। आर्थिक विकास दर में तेजी के चलते इस मॉडल की मांग भारत में निरंतर बनी रही और यह बाजार के अनुमान के अनुरूप ही रही। वर्तमान में भारत में स्विफ्ट 4.42 लाख रुपये और 6.7 लाख रुपये (दिल्ली शोरूम कीमत) के बीच पेट्रोल और डीजल संस्करण में उपलब्ध है।
विज्ञापन
स्विफ्ट को नवंबर 2004 में पहली बार जापान में बनाया और बेचा गया। इसके बाद के वर्षों में हंगरी, भारत और चीन में इसका उत्पादन और बिक्री शुरू हुई। 2010 में इसे नए रूप में पेश किया गया। इसके अलावा मार्च 2012 में थाईलैंड में इसका निर्माण और बिक्री शुरू हो गई।