सुजूकी ने लॉन्च की 155 सीसी बाइक जिक्सर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिक्सर की कीमत कंपनी ने 72199 रुपये रखी है। कंपनी का दावा है कि जिक्सर 63 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। कंपनी अगले छह महीने में 50000 जिक्सर बेचने की उम्मीद कर रही है।
एक्स शोरूम
मंगलवार को लांच के मौके पर सुजूकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) अतुल गुप्ता ने कहा कि युवा ग्राहकों के लिए खास उत्पाद पेश करने का यह हमारा पहला साल है। कंपनी ने स्कूटर सेगमेंट में लेट्स और अब बाइक में जिक्सर जीएसएक्स-आर 1000 पेश किया है। इनके जरिए जल्द ही दुपहिया बाजार में हम अपनी खास पहचान बना सकेंगे।
150 सीसी सेगमेंट में जिक्सर को यामाहा की एफ-जेड, टीवीएस की अपाचे और बजाज की पल्सर से खास तौर से टक्कर मिलेगी। जिक्सर को कंपनी ने पांच रंगों में पेश किया है। बाइक में एसईपी इंजन का इस्तेमाल किया गया है। जिसके जरिए कंपनी का कहना है कि कीमत को वह अफोर्डेबल बना सकती है। सुजूकी इंडिया की भारत में अभी प्रति वर्ष 5.4 लाख दुपहिया वाहनों का उत्पादन क्षमता है।