फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   SUV lovers will like the new Skorpio

एसयूवी के शौकीनों को पसंद आएगी नई स्कॉर्पिओ

Mon, 13 Oct 2014 08:53 AM IST
प्रशांत श्रीवास्तव/नई दिल्ली
प्रशांत श्रीवास्तव/नई दिल्ली Updated Mon, 13 Oct 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
SUV lovers will like the new Skorpio

महिंद्रा ने अपनी हिट एसयूवी स्कॉर्पिओ को नए लुक, इंटीरियर और कई आकर्षक फीचर्स के साथ बाजार में उतार दिया है। नई पीढ़ी की स्कॉर्पिओ चलाने में कितनी दमदार और आरामदेह है, इसकी पूरी पड़ताल की है। आइए जानते हैं, कि क्या खास है महिंद्रा की नई स्कॉर्पिओ में-

विज्ञापन


दमदार लुक
एसयूवी ग्राहकों को लुक के मामले में महिंद्रा ने निराश नहीं किया है। देखने में जहां यह मजबूत और दमदार होने के अहसास कराती है, वहीं पुरानी स्कॉर्पिओ के मुकाबले कहीं ज्यादा स्टाइलिश लुक के साथ पेश की गई है। हेड लैंप को ड्यूल प्रोजेक्टर और एलईडी आईब्रो के साथ पेश किया गया है। साथ ही इसे ऑटोमेटिक बनाया गया है यानी रोशनी के हिसाब से लाइट खुद ही ऑन और ऑफ होती है। स्मार्ट सेंसर का इस्तेमाल बारिश के लिए भी किया गया है, जो कि वाइपर को ऑटोमेटिक चालू करता है। टायर चौड़े और ग्राउंड क्लीयरेंस अच्छा होने से इसे हर तरह के रास्ते पर चलाना आसान है।
विज्ञापन


लग्जरी इंटीरियर
नई स्कॉर्पिओ में एक्सटीरियर की तरह इंटीरियर को भी खास रूप देने की कोशिश की गई है। टच स्क्रीन पैनल, स्टीयरिंग से कंट्रोल सिस्टम ड्राइविंग को आरामदेह बनाते हैं। पार्किंग सेंसर की भी सुविधा दी गई है। इसके अलावा दोनों फ्रंट सीट पर एयरबैग भी ड्राइविंग को सुरक्षित बनाते हैं। एसी भी दमदार है, जो जल्द कूलिंग प्रदान करता है, पीछे बैठे सवारियों के लिए भी एसी डक्ट दिया गया है। एसी का ऑटोमेटिक कंट्रोलिंग सिस्टम भी है। इसके साथ ही हेड स्पेस और लेग स्पेस भी लंबे सवारियों के लिहाज से अनुकूल है, जो कि लंबी ड्राइव को आरामदेह बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन
2.2 लीटर क्षमता वाला 4 सिलेंडर का एमहाक इंजन इस्तेमाल किया गया है जो कि 120 पीएस पावर और 280 एनएम टॉर्क के साथ इंजन को पावरफुल बनाते हैं। इसकी वजह से गाड़ी का पिकअप काफी अच्छा है। यहां तक कि चौथे गियर में भी गाड़ी काफी तेजी से पिकअप पकड़ती है। लग्जरी गाड़ियों की तरह भीड़भाड़ में न्यूट्रल गियर की स्थिति में खुद ही इंजन बंद हो जाता है। जिसे बिना चाबी के गियर शिफ्ट कर स्टार्ट किया जा सकता है। जो कि तेल की खपत को कम करता है। लांग ड्राइव पर डीजल स्कॉर्पिओ आसानी से 12-15 का माइलेज देती है।


कीमत
नई स्कॉर्पिओ को महिंद्रा ने 8.4 लाख रुपये (एक्सशोरूम दिल्ली) की कीमत से शुरू किया है। ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए कंपनी ने कुल 7 वेरिएंट पेश किया है। जो कि 7, 8 और 9 सीटर के विकल्प के साथ मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed