{"_id":"81f0ad04-2898-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"suspende-employee-of-maruti-on-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति के बर्खास्त कर्मचारी भूख हड़ताल पर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मारुति के बर्खास्त कर्मचारी भूख हड़ताल पर
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Nov 2012 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी के मानेसर प्लांट में माहौल एक बार फिर से गरमाता नजर आ रहा है। इसकी वजह है यूनिट से निकाले गए कर्मचारियों का लामबंद होना। करीब 546 बर्खास्त कर्मचारी और उनके परिजनों ने बुधवार और बृहस्पतिवार (7 और 8 नवंबर) को नौकरी में वापसी के लिए भूख हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बर्खास्त कर्मचारियों के समर्थन में गुड़गांव यूनिट की यूनियन भी इनके समर्थन में आ गई है। मारुति कंपनी के कर्मचारी कंपनी परिसर में लंच का बहिष्कार करेंगे। उल्लेखनीय है कि 18 जुलाई को मानेसर प्लांट में हुई हिंसा में कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत के बाद कंपनी ने 546 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था और हिंसा में शामिल होने के आरोपों में करीब 150 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
एक विशेष जांच दल ने इस मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट हरियाणा सरकार को दी थी। वहीं निकाले गए कर्मचारियों का आरोप है कि विशेष जांच दल ने मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की। मामले की सही जांच और गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग को लेकर ये कर्मचारी बुधवार से गुड़गांव में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय पर दो दिन की भूख हड़ताल पर हैं। इसके बाद एक रैली भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
गुड़गांव यूनिट की मारुति उद्योग कामगार यूनियन ने बर्खास्त कर्मचारियों के समर्थन की बात कही है। यूनियन के महासचिव कुलदीप जंघू ने कहा है कि कर्मचारियों की भूख हड़ताल के बाद आयोजित होने वाली रैली में मारुति कामगार यूनियन के लोग भी शामिल होंगे। भंग की जा चुकी मानेसर की मारुति कामगार यूनियन के लोगों ने सात लोगों की समिति बनाई है। इस मुद्दे पर मारुति प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।