{"_id":"104a31c6363bbb281365f4d8a008730e","slug":"supreme-court-agrees-to-consider-sahara-s-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुब्रत रॉय को सुप्रीम कोर्ट की फटकार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सुब्रत रॉय को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 08 Mar 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने सुब्रत के नए प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने निवेशकों के पैसे लौटाने के सुब्रत रॉय के प्रस्ताव को 'अपमानजनक' करार दिया।
विज्ञापन
करीब तीन करोड़ निवेशकों के 20 हजार करोड़ रुपए नहीं लौटाने के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सुब्रत रॉय ने कोर्ट के समक्ष प्रस्ताव रखा कि वह 2500 करोड़ रुपए इसी महीने निवेशकों को लौटा देगा। बाकी की रकम बाद में वह किस्तों में निवेशकों को वापस करेंगे।
विज्ञापन
कोर्ट ने सहारा समूह के नए प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा, 'यह प्रस्ताव काफी अपमानजनक है। आप हमारे पास तब तक न आएं जब तक कि आपके पास इससे बेहतर प्रस्ताव नहीं हो। ये एक बेईमानी वाला प्रस्ताव है'
विज्ञापन
इससे पहले सहारा के वकील ने दलील दी कि सुब्रत रॉय को न्यायिक हिरासत में परेशानी हो रही है। ऐसे में सुब्रत रॉय सहित दो निदेशकों को पुलिस कस्टडी में भेजा जाए।
हालांकि अदालत ने सहारा की मांग ठुकराते हुए सुब्रत रॉय को जेल में ही रखने का आदेश दिया। अब इस मामले में 11 मार्च को सुनवाई होगी।
इधर तिहाड़ जेल में सुब्रत रॉय ने योग का सहारा लिया है। पिछले दो दिन भारी पड़ने के बाद सुब्रत राय अब सुबह भगवान का स्मरण व योग कर के मन को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार तिहाड़ जेल संख्या तीन के वार्ड संख्या चार में रोजाना सुबह के समय उनके द्वारा योग क्रिया करने की बात कही जा रही है। इसके बाद ही रॉय की जेल की दिनचर्या शुरू हो रही है।