{"_id":"5934a039fda4df126762c7d24857af84","slug":"sugar-production-will-be-narrow-this-year-ikra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल कम रहेगा चीनी उत्पादन : इक्रा ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
इस साल कम रहेगा चीनी उत्पादन : इक्रा
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 12 Aug 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में गन्ने की पेराई कम होने से चालू चीनी वर्ष के दौरान चीनी उत्पादन घटकर 243 लाख टन रह सकता है। चीनी वर्ष अक्तूबर से सितंबर का होता है।
विज्ञापन
रेटिंग एजेंसी ने बताया कि हालांकि लगातार चौथे साल चीनी का उत्पादन उसकी घरेलू मांग से ज्यादा रहने की उम्मीद है। उसका कहना है कि इस दौरान उत्पादन 243 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि पिछले चीनी वर्ष में उत्पादन 251.4 लाख टन था।
विज्ञापन
इक्रा ने कहा कि चीनी का उत्पादन घटने की मुख्य वजह प्रमुख उत्पादक राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में गन्ने पेराई में आई कमी है। रेटिंग एजेंसी के अनुसार उत्पादन के अलावा इस सत्र में उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में लागत बढ़ने से चीनी मिलों का लाभ भी कम रहेगा। दोनों राज्यों में गन्ने की बढ़ी कीमतों तथा रिकवरी दर कम होने के कारण चीनी मिलों की लागत बढ़ गई है।
विज्ञापन