{"_id":"91193a56-79ee-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"sugar-production-increased-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में चीनी उत्पादन 2.7 फीसदी बढ़ा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
देश में चीनी उत्पादन 2.7 फीसदी बढ़ा
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2013 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में चीनी उत्पादन 15 फरवरी तक पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 2.7 फीसदी बढ़कर 165.9 लाख टन हो गया। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के आंकड़ों के मुुताबिक, चालू वर्ष के दौरान अब तक 1,680 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है।
विज्ञापन
इस्मा ने 2012-13 में 243 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान जताया है। यह पिछले साल के मुकाबले 20 लाख टन कम है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल 15 फरवरी तक महाराष्ट्र का उत्पादन 57.8 लाख टन रहा। यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 3 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की में चीनी का उत्पादन पिछले साल की आलोच्य अवधि के मुकाबले करीब 4 फीसदी घटकर 43.6 लाख टन दर्ज किया गया।