फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Sugar output may rise 5% to 25.5 million tonne in 2014-15

पांच फीसदी बढ़ सकता है चीनी उत्पादन

Thu, 18 Sep 2014 08:46 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
नई दिल्ली /ब्यूरो Updated Thu, 18 Sep 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
Sugar output may rise 5% to 25.5 million tonne in 2014-15

मार्केटिंग सत्र 2014-15 में देश में चीनी की उत्पादन पांच फीसदी बढ़ कर 255 लाख टन पहुंचने का अनुमान है। चीनी का आगामी मार्केटिंग सत्र अक्तूबर से शुरू हो रहा है।

विज्ञापन


चीनी उद्योग के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (आईएसएमए) के मुताबिक गन्ने के रकबे में कमी आने के बावजूद चीनी का उत्पादन बढ़ेगा। यह लगातार पांचवा वर्ष है, जब देश में चीनी का उत्पादन सालाना घरेलू खपत 230-240 लाख टन को पार करने जा रहा है।
विज्ञापन


आईएसएमए ने सरकार से मांग की है कि रा शुगर पर निर्यात सब्सिडी आगामी मार्केटिंग सत्र में जारी रहनी चाहिए क्योंकि अब तक इस स्कीम के तहत मात्र 7 लाख टन चीनी का निर्यात किया जा सका है जबकि स्कीम के तहत 40 लाख टन निर्यात को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2013-14 में चीनी का कुल निर्यात 211 लाख टन होने का अनुमान है। इसमें से 55 फीसदी रा शुगर और शेष रिफाइंड शुगर होगी। एसोसिएशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सितंबर 2014 सेटेलाइट इमेज के आधार पर इस्मा ने देश में गन्ने का कुल रकबा 529 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान जताया है,यह पिछले वर्ष की तुलना में 1 फीसदी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed