फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sugar black market will act on

चीनी की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 17 Oct 2012 08:34 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Oct 2012 08:34 PM IST
विज्ञापन
sugar black market will act on
त्योहारी सीजन में चीनी की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने चीनी मिलों पर निगरानी तेज कर दी है। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने सभी चीनी मिलों को चेतावनी दी है कि अगर वह अक्तूबर-नवंबर माह के दौरान खुले बाजार में तय कोटे से कम चीनी बेचती हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन के मद्देनजर सरकार ने 380 चीनी मिलों के लिए 40 लाख मीट्रिक टन चीनी का गैर-लेवी कोटा जारी किया है। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने गत 5 अक्तूबर को सभी चीनी मिलों को पत्र लिखकर त्योहारी सीजन का पूरा कोटा जारी करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि चीनी निदेशालय चीनी की बिक्री और सुपुर्दगी पर नजर रखेगा। चीनी मिलों को चेतावनी दी गई है कि अगर गैर-लेवी चीनी की बिक्री में कटौती की तो उतने स्टॉक को लेवी वाले स्टॉक में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में उन अटकलों को भी खारिज कर दिया है, जिनके अनुसार माना जा रहा था कि गैर-लेवी चीनी का कोटा नवंबर के बाद भी जारी रहेगा। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 40 लाख मीट्रिक टन गैर-लेवी कोटा सिर्फ अक्तूबर-नवंबर महीनों के लिए जारी किया गया है, जिससे त्योहारों के दौरान चीनी की कीमतें नियंत्रित रखी जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed