फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   suddenly gold price rise again, know why?

अचानक सोने की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, पर क्यों?

Thu, 11 Sep 2014 09:19 AM IST
Updated Thu, 11 Sep 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
suddenly gold price rise again, know why?

आठ दिनों की लगातार गिरावट के बाद निचले भाव पर खरीदारी बढ़ने से बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी लौट आई। घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 200 रुपये सुधरकर 27,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर बोले गए।

विज्ञापन


विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने भी सोने की कीमतों को सहारा दिया। दूसरी ओर, औद्योगिक मांग में तेजी से चांदी के दाम भी 270 रुपये की रिकवरी के साथ 42,170 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किए गए।
विज्ञापन


सराफा कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों में बेहतर रुझान और घरेलू बाजार में निचले भाव पर ज्वेलर्स और खुदरा व्यापारियों की तरफ से खरीदारी बढ़ने से सोने की कीमतों में रिकवरी देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशों में भी सोना हुआ महंगा

suddenly gold price rise again, know why?

न्यूयार्क में सोने के भाव 0.02 फीसदी ऊपर 1,255.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। चांदी भी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 19.06 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

घरेलू बाजार में सोने-चांदी में रिकवरी का असर सिक्कों के भाव पर नहीं देखा गया। सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,500 रुपये प्रति पर स्थिर रही।

वहीं, सीमित खरीदारी के चलते चांदी सिक्का लिवाली 73,000 और बिकवाली 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। आने वाले समय में सोने की कीमत वैश्चिव स्तर पर होने वाले उतार चढ़ाव के आधार पर ही तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed