फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   subsidized diesel also wholesale buyers

थोक खरीदारों को भी रियायती डीजल

Sat, 02 Feb 2013 12:15 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Feb 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
subsidized diesel also wholesale buyers

थोक खरीदारों के लिए डीजल को बाजार मूल्य पर बेचने की घोषणा के बावजूद डीजल को रियायती दरों पर बेचा जा रहा है। थोक खरीदार की परिभाषा तेल कंपनियों की ओर से स्पष्ट नहीं किये जाने के कारण पेट्रोल पंपों पर सभी ग्राहकों से सब्सिडी प्राप्त डीजल की कीमत वसूली जा रही है। डीलरों का कहना है कि पेट्रो उत्पाद आवश्यक कमोडिटी के रुप में होता है। इसलिए थोक खरीदार की स्पष्ट परिभाषा लिखित में नहीं मिलने तक वे किसी भी ग्राहक को इसकी बिक्री से मना नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ  ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स के महासचिव अजय बंसल का कहना है कि कई ग्राहक जेनरेटर सेट चलाने के लिए बड़े पैमाने पर डीजल की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने थोक खरीदारों की श्रेणी में ऐसे ग्राहकों को रखा है या नहीं इसकी जानकारी डीलरों को पूरी तरह से नहीं है।
विज्ञापन

 
ऐसे ग्राहकों को कितनी मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जाए इसकी सूचना भी डीलरों को नहीं दी गई है। यही वजह है कि ऐसी मांगों की आपूर्ति भी सब्सिडी दर की जा रही है। फेडरेशन ने इस बाबत सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम को पत्र लिखकर असमंजस दूर करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed