{"_id":"e4907561cb141a8622e788117cd6ceb1","slug":"subsidised-lpg-cylinder-quota-to-be-increased-to-12-says-moily","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मिलेगा 12 सिलेंडर का तोहफा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
जल्द मिलेगा 12 सिलेंडर का तोहफा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 18 Jan 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सरकार ने चुनाव से पहले महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर का तोहफा देने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार की योजना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की संख्या नौ से बढ़ाकर 12 करने की है।
विज्ञापन
शुक्रवार को आयोजित एआईसीसी की बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से रसोई गैस सिलेंडर की संख्या बढ़ाने के अनुरोध के बाद सरकार हरकत में आ गई है।
विज्ञापन
उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रियायती सिलेंडर की संख्या बढ़ाने के पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूर मिल जाएगी।
विज्ञापन
राहुल बोले, प्रधानमंत्री जी हमें 12 सिलेंडर चाहिए
हालांकि एक पखवाड़े पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या जल्द बढ़ाए जाने के संकेत दिए थे। लेकिन उसके अगले ही दिन पेट्रोलियम मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने इसका खंडन भी किया था।
उन्होंने कहा था कि फिलहाल पेट्रोलियम मंत्रालय के पास इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है। इसके बाद रसोई गैस सिलेंडर को लेकर सरकार के अंदर ही सियासत तेज हो गई थी।
कांग्रेस के आला मंत्रियों और सांसदों ने इस मुद्दे को राहुल गांधी के सामने उठाया। इस मुद्दे पर राहुल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद यह उम्मीद बढ़ गई कि सरकार इस मामले पर जल्द ही निर्णय कर सकती है।
फिलहाल राहुल ने एक बार फिर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री जी महिलाएं अब 12 सिलेंडर मांग रही हैं। अभी नौ सिलेंडरों से काम नहीं चल पा रहा है।
राहुल के इस बयान के बाद ही यह तय माना जाने लगा है कि सरकार किसी भी वक्त सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या नौ से बढ़ाकर 12 कर सकती है।
राहुल की पीएम से की गई मांग के बाद शाम को पेट्रोलियम मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने कहा कि इस बारे में जल्द ही एक प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया जाएगा।
केंद्र सरकार ने अक्तूबर 2012 में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या छह निर्धारित की थी। लेकिन इस मामले पर संसद से सड़क तक हुई फजीहत के बाद सरकार ने अप्रैल 2013 से सिलेंडर की संख्या बढ़ाकर नौ कर दी थी।
मौजूदा समय में लगभग 15 करोड़ एलपीजी उपभोक्ताओं में से 89 फीसदी लोग साल में नौ सिलेंडरों का उपयोग करते हैं और सिर्फ 10 फीसदी को ही अतिरिक्त सिलेंडर बाजार भाव पर खरीदना पड़ता है। सरकार यदि कोटा बढ़ाती है तो 97 फीसदी उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले एलपीजी का लाभ मिलेगा।
सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या बढ़ाकर 12 किए जाने से सरकार पर ईंधन सब्सिडी का बोझ 3300 करोड़ रुपए से बढ़कर 5800 करोड़ रुपए तक हो जाएगा।