फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   subbarao hits out at governmen blames it for rupee dip eco woes

आरबीआई गवर्नर ने निकाली सरकार पर जमकर भड़ास

Fri, 30 Aug 2013 12:34 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 30 Aug 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
subbarao hits out at governmen blames it for rupee dip eco woes

रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने अपने आखिरी भाषण में सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।

विज्ञापन


विकास दर में सुस्ती के लिए बार-बार रिजर्व बैंक पर लगने वालों आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए डॉ. सुब्बाराव ने कहा कि अर्थव्यवस्था में कमजोरी रिजर्व बैंक की नीतियों के चलते नहीं आई है बल्कि इसके लिए सरकार की नीतियों में खामियां और आपूर्ति में बाधाएं जिम्मेदार हैं।

सुब्बाराव ने कहा कि रिजर्व बैंक की सख्त मौद्रिक नीतियों के चलते आर्थिक विकास दर नरम नहीं पड़ी बल्कि सरकार की नीतियां, आपूर्ति संबंधी बाधाएं और गवर्नेंस में खामियों के चलते विकास दर में गिरावट आई है।
विज्ञापन


सुब्बाराव ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के फैसलों का समर्थन करते हुए कहा कि आर्थिक विकास को ध्यान में रखते हुए ऐसे कदम उठाने अनिवार्य थे। वर्ष 2009-2012 में सरकार के बढ़ते खर्चे ने रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीतियों पर लगाम लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपए पर गवर्नर सुब्बाराव ने कहा कि आरबीआई ने विनिमय दरों को लेकर किसी स्तर का लक्ष्य नहीं निर्धारित किया है। आरबीआई का मकसद रुपए में आ रहे भारी उतार-चढ़ाव पर लगाम लगाना है।


उन्होंने कहा कि आरबीआई कैपिटल कंट्रोल या कैपिटल अकाउंट उदारीकरण को कम करने में इच्छुक नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी आशंका जताई कि इस साल भी चालू खाता घाटा उच्च स्तर पर बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed