{"_id":"820fdd34-802a-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"students-will-get-scholarships-to-research-on-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पर शोध करने पर मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रेलवे पर शोध करने पर मिलेगी छात्रवृत्ति
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2013 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने बदलते पर्यावरण और ईंधन की बढ़ती जटिलता के मद्देनजर नए शोध की जरूरत को अपने बजट में अहम जगह दी है। इस बजट में रेलवे ने आधुनिकीकरण और उपयोगिता की बढ़ोत्तरी के लिए शोध को बढ़ावा व प्रोत्साहन देने की घोषणा की गई है। रेल मंत्री पवन बंसल ने हर साल केंद्रीय विश्वविद्यालयों के पांच छात्रों को रेलवे से जुड़े शोध के लिए छात्रवृत्ति देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
साथ ही इंधन व पर्यावरण पर काम करने वाली थिंक टैंक दि एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट (टेरी) के साथ मिल कर रेलवे और पर्यावरण के तालमेल पर काम करने शुरुआत की जाएगी। बंसल ने कहा है कि टेरी के साथ कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की दिशा में गंभीर काम की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल पर शोध करने वाले एम. फिल. और पीएचडी स्तर के छात्रों को सम्मानजनक मानदेय दिए जाने का प्रावधान भी बजट में किया गया है।
विज्ञापन