{"_id":"e57540d3b20ea717aefe27f06526ea53","slug":"students-prefer-university-with-digital-features-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय चुनने में डिजिटल सुविधाओं को सबसे ज्यादा तरजीह","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
विश्वविद्यालय चुनने में डिजिटल सुविधाओं को सबसे ज्यादा तरजीह
नई दिल्ली/ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी तकनीक का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। एक्सेंचर द्वारा दुनिया में शिक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाने वाले दुनिया के पांच प्रमुख देशों में किए गए एक सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक कालेज जाने वाले 85 फीसदी छात्र दाखिले के लिए विश्वविद्यालय का चयन करने में सबसे ज्यादा तरजीह वहां उपलब्ध डिजिटल सेवाओं और सुविधाओं को देते हैं।
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया, भारत, सिंगापुर, ब्रिटेन और अमेरिका के 1,500 छात्रों की राय पर आधारित इस सर्वे के मुताबिक छात्र किसी विश्वविद्यालय में दाखिला लेते वक्त सबसे पहले वहां कक्षाओं में उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं, वर्चुअल कोर्स वर्क और ऑनलाइन क्लासेज जैसी सुविधाओं को देखते हैं।
विज्ञापन
सर्वे में शामिल सभी देशों को मिलाकर डिजिटल सेवाओं को सबसे ज्यादा तरजीह देने वाले छात्रों का औसत 85 फीसदी रहा। तकनीक पर जोर देने के मामले में 98 फीसदी के साथ भारतीय छात्र सबसे आगे रहे। इसके बाद अमेरिका के 86 फीसदी छात्रों, सिंगापुर और ब्रिटेन के 83 फीसदी और आस्ट्रेलिया के 75 फीसदी छात्रों ने विश्वविद्यालय में तकनीकी सुविधाओं को सबसे अहम बताया। सर्वे में करीब 70 फीसदी छात्रों ने पढ़ाई में डिजिटल सुविधाओं का उपयोग करने की बात कही।
विज्ञापन
सर्वे के मुताबिक विश्वविद्यालय का चुनाव करने में वेबसाइटें आजकल काफी अहम भूमिका निभा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 32 फीसदी छात्रों ने वेबसाइटों को विश्वविद्यालयों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का सबसे महत्वपूर्ण साधन बताया। भारत के 50 फीसदी छात्रों, सिंगापुर के 35, ब्रिटेन के 30, अमेरिका के 25 और आस्ट्रेलिया के 20 फीसदी छात्रों ने वेबसाइटों के जरिए जानकारी हासिल करने की बात कही।
आम धारणा के विपरीत विश्वविद्यालय का चुनाव करने में सबसे कम महत्व दोस्तों व परिचितों की राय का दिखा। ग्लोबल स्तर पर केवल 10 फीसदी छात्रों ने इसे महत्व दिया। इसके अलावा 15 फीसदी छात्रों ने विश्वविद्यालय को जाकर देखने और वहां आयोजित सत्र में भाग लेने को चुनाव का आधार बताया। सर्वे में 13 छात्रों ने काउंसलिंग और शिक्षकों से बातचीत के आधार पर विश्वविद्यालय का चुनाव करने की बात कही।
एक्सेंचर के शिक्षा से जुड़े अध्ययनों के प्रमुख रियान ओक्स का कहना है कि विश्वविद्यालयों के बीच अच्छे छात्रों को अपनी ओर खींचने को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही है। आज के दौर में इसमें आगे रहने में सबसे अहम भूमिका डिजिटल सुविधाओं की दिखाई दे रही है। ऐसे में विश्वविद्यालयों के लिए छात्रों की मौजूदा जरूरतों और रुझान के अनुरूप डिजिटल सेवाओं और तकनीक अपनाने पर ध्यान देना जरूरी हो गया है।